अहमदाबाद: गुजरात में ‘मिनी विधानसभा चुनाव’ माने जा रहे स्थानीय निकाय के चुनावों से पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डेरा डालकर राजनीति को गरमा दिया है। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी राज्य के दौरे पर पहुंचे हैं। तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन केजरीवाल ने अमरेली में सभा को संबोधित किया। इस मौके पर केजरीवाल ने सीधे बीजेपी को निशाने पर लिया है। आप की ‘विजय विश्वास सभा’ में केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी 30 साल में शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार का रेट बढ़ा है। केजरीवाल ने कहा कि आप आम लोगों को टिकट देगी केजरीवाल ने पूछा कि किसानों की फसल बर्बादी के 10,000 करोड़ कहां गए?
मुफ्त बिजली का खेला दांव
अरविंद केजरीवालने किसान बेल्ट में बड़ा सियासी दांव खेलते हुए का कि पंजाब में किसानों को दिन में मुफ्त बिजली, तो गुजरात में रात को क्यों? केजरीवाल ने एक बार फिर से कहा कि आप सत्ता में आई तो गुजरात की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी। केजरीवाल ने कहा कि जिला परिषद चुनाव है सेमीफाइनल है। विधानसभा में गुजरात का नक्शा बदलेगा। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 10 लाख तक मुफ्त इलाज है। उन्होंने गुजरात मॉडल पर सवाल उठाए। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि धर्म नहीं, शिक्षा और विकास पर वोट दें। आप के प्रदेश प्रमुख इसुदान गढ़वी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है लेकिन किसान अपने बेटे को किसान नहीं बनाना चाहता। आप ने बड़े नेता गोपाल इटालिया ने कहा कि हाल ही में विधानसभा में मैंने देखा, किसानों के मुद्दों में सरकार को कोई रुचि नहीं है
48 में 40 सीटें बीजेपी को दीं क्या मिला?



