मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू), भोपाल ने अकादमिक सत्र 2024-2025 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस वर्ष 37 विभिन्न विषयों में कुल 2379 सीटों पर शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। यूजीसी नेट/सीएसआईआर नेट या वैध जेआरएफ स्कोर कार्ड धारक उम्मीदवार 5 अप्रैल से शुरू हो रहे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी इस सूचना में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है, हालांकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन 30 अप्रैल तक किए जा सकेंगे।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यह प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के अध्यादेश-11 और यूजीसी विनियमन 2022 के तहत संचालित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे आवेदन से पूर्व सूचना पुस्तिका और संबंधित नियमावली को ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें। पीएचडी प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की लिखित सूचना उम्मीदवारों को उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bubhopal.ac.in पर नियमित रूप से अपडेट की जांच करते रहने की सलाह दी गई है।
यहां ध्यान दें… इस वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया में विशेष रूप से ध्यान देने योग्य बात यह है कि यूजीसी के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार नेट परीक्षा में योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। श्रेणी-1 के उम्मीदवारों को जेआरएफ के साथ पीएचडी और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्य माना जाएगा, जबकि श्रेणी-2 के उम्मीदवार बिना जेआरएफ के पीएचडी और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र होंगे। श्रेणी-3 के उम्मीदवार केवल पीएचडी प्रोग्राम के लिए ही योग्य माने जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 05 अप्रैल 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2025 (सामान्य शुल्क के साथ)
- विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2025 (अतिरिक्त 5000/- रुपए)
- आवेदन में सुधार की तिथि: 03 मई 2025 (1000/- रुपए शुल्क के साथ)
आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग: 2500/- रुपए
- एसटी/एससी/ओबीसी/दिव्यांग जन: 1000 रुपए
-
विषय एवं सीटें
- अंग्रेजी: 75
- हिंदी: 63
- समाजशास्त्र: 116
- रसायन विज्ञान: 271
- प्रबंधन: 331
- वाणिज्य: 187
आवेदन प्रक्रिया
-
- आवेदक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bubhopal.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन शुल्क का भुगतान एमपी-ऑनलाइन, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
- आवेदकों को अपना हालिया रंगीन फोटोग्राफ और आवश्यक विवरण अपलोड करना होगा।



