Spread the love

नई दिल्ली: ब्रॉक लेसनर पिछले दो सालों से WWE में नहीं दिखे हैं फिर भी लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा लगातार बनी रहती है। हाल ही में लेसनर की एक फोटो सामने आई है जिसमें उनके बाल लंबे दिख रहे हैं। ब्रॉक लेसनर कुछ कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं। इस वजह से WWE में उनकी वापसी मुश्किल लग रही है। कुछ लोगों का कहना है कि WWE उन्हें तब तक वापस नहीं लाएगा जब तक उनके कानूनी मामले खत्म नहीं हो जाते।

लेसनर का नया लुक आया सामने

ब्रॉक लेसनर अभी WWE से दूर हैं। लेकिन वे अपनी पत्नी सेबल के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। उनकी एक नई फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में उनके बाल काफी लंबे दिख रहे हैं। ब्रॉक लेसनर के लंबे बालों वाली फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। लोग इस फोटो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनके नए लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ब्रॉक लेसनर के फैंस उनकी WWE में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उनके कानूनी मामलों के कारण उनकी वापसी में अभी समय लग सकता है। WWE और ब्रॉक लेसनर के फैंस को उम्मीद है कि उनके कानूनी मामले जल्द ही सुलझ जाएंगे और वे जल्द ही WWE में वापसी करेंगे।

ओबा फेमी में दिया लेसनर को चैलेंज

कुछ समय पहले ओबा फेमी नाम के एक रेसलर ने ब्रॉक लेसनर के साथ लड़ने की इच्छा जताई थी। ओबा फेमी NXT के चैंपियन हैं। उनका मानना है कि अगर उन्हें मौका मिले तो वे ब्रॉक लेसनर के साथ मुकाबला करके धमाल मचा सकते हैं। फेमी ने यह भी कहा कि यह मुकाबला किसी भी बड़े इवेंट का मुख्य आकर्षण बन सकता है।