Spread the love

नई दिल्ली: रियल्टी फर्म ब्रिगेड ग्रुप ने साउथ इंडिया में बुजुर्गों के लिए तीन हाउसिंग प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए प्राइमस सीनियर लिविंग के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप की है। इनमें से एक प्रोजेक्ट बेंगलुरु में होगा और इनका अनुमानित रेवेन्यू 750 करोड़ रुपये होगा। तीन प्रोजेक्ट्स में से दो व्यापक हाउनशिप प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होंगे। इनमें बुजुर्गों को ध्यान में रखकर सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इनमें वेलनेस सेंटर, हॉबी लाउंज, मेडिकल बे और एक्सेसिबल पाथवेज, आदि शामिल हैं।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के एमडी पवित्र शंकर ने कहा कि ब्रिगेड ग्रुप सीनियर लिविंग में अपना विस्तार करना चाहता है और यह पार्टनरशिप इस दिशा में एक अहम कदम है। कंपनी ने बुजुर्गों के लिए पहला प्रोजेक्ट Parkside at Brigade Orchards बनाया था जो 2017 से ऑपरेशनल है। इसकी सफलता को कंपनी अब आगे बढ़ाना चाहती है। आने वाले प्रोजेक्ट्स में क्वालिटी, इनोवेशन और हॉलिस्टिक लिविंग का संगम देखने को मिलेगा।

600 से ज्यादा यूनिट

प्राइमस सीनियर लिविंग के फाउंड और एमडी आदर्श नरहरि ने कहा कि इस पार्टनरशिप से कंपनी भारत में न्यू ब्लू जोन्स बनाना चाहती है जहां बुजु्र्ग लोग खुशी-खुशी रह सकें। भारत में सीनियर लिविंग सेगमेंट में तेजी देखने के मिल रही है। इसकी ग्रोथ में 60 फीसदी हिस्सेदारी साउथ इंडिया की है। तीन प्रोजेक्ट्स में 600 से ज्यादा यूनिट हो सकती हैं।ब्रिगेड ग्रुप की स्थापना 1986 में हुई थी। कंपनी ने बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मैसुरु, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और गिफ्ट सिटी में रेजिडेंशियल, ऑफिस, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और एजुकेशन प्रोजेक्ट डेवलप किए हैं। सीनियर लिविंग ऑपरेटर प्राइमस की स्थापना 2013 में हुई थी। यह कंपनी बुजुर्गों की जरूरत के हिसाब से उन्हें लिविंग सॉल्यूशंस प्रोवाइड करती है।