Spread the love

बिलासपुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जो कहते हैं, वो पूरा करके दिखाते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश में नक्सलवाद मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगा। नक्सल उन्मूलन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों प्रतिबद्ध हैं, जिसका असर नक्सल एनकाउंटर के रूप में देखने को मिल रहा है।

बिलासपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बस्तर को नक्सल मुक्त करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। बस्तर अब पहले से अधिक शांत हो गया है। सुरक्षा अभियान लगातार सफल हो रहा है।

मुख्यधारा में लौट रहे माओवाद उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के प्रयास से कई नक्सली संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा जता रहे हैं। सरकार की नीतियों और सुरक्षा बलों के प्रयासों का सकारात्मक असर अब जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बस्तर में धीरे-धीरे विश्वास का माहौल बन रहा है, जहां लोग विकास और संविधान पर भरोसा दिखा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बस्तर पूरी तरह से शांति का क्षेत्र बनकर उभरेगा। फिलहाल, सरकार और सुरक्षा बलों का लक्ष्य स्पष्ट है।

किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार किरण सिंह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कहा है कि धान खरीदी नियत समय पर चालू होगी। यह व्यवस्था चालू हो गई है। उन्होंने यह भी कहा है कि किसानों का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी। धान खरीदी की व्यवस्था अभी चालू हुई है। आने वाले समय में इसमें सुधार होगा।