Spread the love

वॉशिंगटन: अमेरिका अपने 250 वर्षों के इतिहास में पहली बार आबादी में गिरावट का सामना करने वाला है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में प्रवासियों की संख्या में कमी और जन्म दर में भारी गिरावट के कारण देश की आबादी 2025 में पहली बार घट सकती है। अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूड की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में इस साल प्रवासियों की संख्या में 525000 की कमी हो सकती है। वहीं, बीते साल अमरिकी जनगणना में अमेरिका में पैदा होने वाले बच्चों का आंकड़ा 519000 दर्ज किया गया है।

ऊपर दिए गए आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इस साल आबादी में संभवतः 6000 लोगों की कमी हो सकती है, जो अमेरिका के 250 वर्षों के इतिहास में जनसंख्या में पहली गिरावट है। अमेरिकन एटरप्राइज इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2025 में देश में शुद्ध आप्रवासन लगभग 28 लाख से घटनाकर 11500 और माइनस 525000 के बीच रह जाएगा। निचले स्तर पर भी यह अंतरराष्ट्रीय आप्रवासन में 96 प्रतिशत की गिरावट है।

अमेरिकी सिविल वॉर में भी नहीं घटी आबादी
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 1776 में अमेरिका की स्थापना के बाद से ही देश ने कभी भी आबादी में गिरावट नहीं देखी है। यहां तक कि अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान भी इसमें बढ़ोतरी देखी गई थी, जब लगभग 700000 लाख अमेरिकी मारे गए थे। इसके अलावा हालिया कोविड-19 महमारी के दौरान भी इसमें वृद्धि देखी गई थी। यह आंकड़ा ऐसे समय में आया है, जब ट्रंप प्रशासन ने देश में प्रवासियों को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है।

अमेरिकी कपल कम बना रहे संबंध

जनसंख्या में कमी के साथ ही देश में प्रजनन दर में कमी भी बढ़ रही है। इंस्टीट्यूट फॉर फैमिली स्टडीज (IFS) के अनुसार, अमेरिका की प्रजनन दर अगले 30 वर्षों में औसतन केवल 1.6 जन्म रहने का अनुमान है। किसी भी देश की आबादी को स्थिर रखने के लिए प्रति महिला 2.1 बच्चों की जन्म दर को सही माना जाता है। आईएफएस के सर्वे में पाया गया कि केवल 37% पुरुष और महिलाओं सप्ताह में एक बार संबंध बना रहे थे, जबकि 1990 में यह संख्या 55 प्रतिशत थी।