Spread the love

मुंबई: मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अश्वनी कुमार ने इतिहास रच दिया। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 31 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया। इस मैच में हार्दिक पंड्या ने तीन बदलाव किए, जिसमें अश्वनी, विल जैक्स और विग्नेश पुथुर को टीम में शामिल किया गया। अश्वनी ने IPL के इतिहास में पहली बार ऐसा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने पहले तीन ओवरों में चार विकेट लेकर केकेआर की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।