Spread the love

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ बड़े धूम धाम से हुई। कई बड़ी हस्तियां अर्जुन की शादी में नजर आई। क्रिकेटर्स बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज आदि। वहीं अब अर्जुन की शादी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उस वीडियो में अर्जुन सानिया के गले में वर्माला डालते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्जुन के वर्माला डालने के बाद दोनों ने एक दूसरे को लगाया गले

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर पहले सानिया चंडोक के गले में वर्माला डालते हैं। इसके बाद अर्जुन और सानिया दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। वहीं पीछे पिता सचिन तेंदुलकर खड़े होकर दोनों पर फूल बरसा हो रहे होते हैं। अर्जुन की मां अंजलि तेंदुलकर भी वहां मौजूद होती हैं।

कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने शादी की अटेंड

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में कई भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स आए थे। राहुल द्रविड़, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर, एमएस धोनी, यूसुफ पठान, इरफान पठान समेत तमाम क्रिकेटर्स को अर्जुन और सानिया की शादी में देखा गया।

आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे अर्जुन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में भी एक्शन में नजर आएंगे। मिनी ऑक्शन होने से पहले अर्जुन मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हो गए थे। इस बार वह नई फ्रेंचाइजी की जर्सी में नजर आएंगे। अर्जुन ने आईपीएल में साल 2023 में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने कुल 5 मैच खेले हैं और 3 विकेट लिए हैं।26 साल के अर्जुन तेंदुलकर गोवा के लिए डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। अर्जुन ने अब तक 24 फर्स्ट क्लास, 24 लिस्ट ए और 29 टी20 मुकाबले अपने डॉमेस्टिक करियर में खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 52, लिस्ट ए में 26 तो टी20 में उनके नाम 35 विकेट हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर ने शतक भी लगा रखा है।