Spread the love

नई दिल्ली: अगर आप किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले इस खबर को पढ़ लें। बैंक कर्मचारियों ने 24 और 25 मार्च को बैंकों में कामकाज ठप रखने और हड़ताल की चेतावनी दी थी। चूंकि आज 24 मार्च है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आज बैंकों की हड़ताल है या बैंक खुले हुए हैं। बैंक कर्मचारियों ने अपनी कुछ मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी थी।

हड़ताल की खबरों में बीच एक अच्छी खबर भी है। 24 और 25 मार्च यानी आज और कल बैंक खुले रहेंगे। बैंकों में पहले की तरह कामकाज होगा। दरअसल, बैंक कर्मचारियों ने इस दो दिन की हड़ताल को वापस ले लिया है। बैंक कर्मचारियों के संगठन UFBU ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के साथ बैठक की थी। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद हड़ताल को टालने का निर्णय लिया गया।

पहले क्या था ऐलान?

कुछ दिनों पहले बैंक कर्मचारियों के एक बड़े संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 24 और 25 मार्च को पूरे देश में हड़ताल करने का ऐलान किया था। UFBU बैंकों में बेहतर भर्तियां, अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने और हफ्ते में पांच दिन काम करने की मांग कर रहा है।