रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से टकराई और वह क्षतिग्रस्त हो गई। बाबू भैया की जख्म हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवारवालों को छोड़कर बाकी सभी उनसे मिलने पहुंचे। पत्नी रितिका, जिनके बारे में कहा था कि वह छोड़कर चली गईं, वह भी हालचाल लेने के लिए हॉस्पिटल गई थीं। और हेल्थ अपडेट भी दिया था। अब मैनेजर ने भी लेटेस्ट फोटो शेयर कर उनकी हालत बताई है।
अनुराग डोभाल इस वक्त आईसीयू में एडमिट हैं। 9 मार्च को उनके ही इंस्टाग्राम हैंडल से इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की गई, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर बेसुध पड़े हैं और मैनेजर उनका हाथ थामे हुए हैं। रोहित पांडे ने लिखा, ‘अनुराग के लिए दुआ करिए, वह जिंदगी के लिए लड़ रहा है।’ इसके अलावा उन्होंने अपने हैंडल से एक पोस्ट किया, जिसमें हेटर्स को विक्रम सरकार का गाना ‘नाम चले’ डेडिटेक किया और लिखा, ‘नफरत करने वालों, बस ये गाना सुनो, मुझे याद रखोगे।’
अनुराग डोभाल की पत्नी का पोस्ट
इसके अलावा, रितिका चौहान ने भी एक पोस्ट किया था। उन्होंने पति की हालत बयां की थी। कहा था कि वह ठीक हो रहे हैं। घाव हैं, जो भरने में समय लगेंगे। साथ ही लोगों से अपील की थी कि उन्हें इस वक्त दुआ की जरूरत है। जनता किसी भी तरह की गलत जानकारी या फिर अफवाह न फैला। बता दें कि वह अपनी फैमिली के साथ यूट्यूबर को देखने पहुंची थीं और रोहित ने इसके बारे में बताया था।
पिता बनने वाले हैं अनुराग डोभाल
अनुराग डोभाल UK07 राइडर क नाम से फेमस हैं। उन्होंने आखिरी व्लॉग बनाते हुए कहा था कि वह एकदम अकेले हो गए हैं। सबने उन्हें छोड़ दिया है। दावा किया था कि उनकी मौत का जिम्मेदार उनका परिवार होगा। कई लोगों ने इसे नौटंकी कहा था। बताया का कि वह व्यूज के लिए कर रहे। वहीं, कुछ इनके सपोर्ट में आए थे। और मेंटल हेल्थ पर बात की थी। रजत दलाल ने तो उन्हें सुसाइड अटेम्प्ट करने के लिए फटकार लगाई थी। कहा था कि पिता बनने वाले हैं और उसकी खुशी मनाने के बजाय वह ऐसी बेवकूफी कर रहे हैं।
यूट्यूबर जोदिंगर ने दिया था हेल्थ अपडेट
यूट्यूबर जोगिंदर ने वीडियो शेयर कर बताया था कि अनुराग के कूल्हे की हड्डियां टूट गई हैं और दोनों हड्डियां में फ्रैक्चर है। साथ ही वह डिप्रेशन में हैं। उन्होंने बताया था कि यूके राइडर से मिलने के लिए कोई दोस्त अस्पताल नहीं आया। साथ ही बताया था कि माता-पिता, चाचा-ताऊ समेत अन्य रिश्तेदार भी इन्हें देखने नहीं आए। जिसका काफी दुख है। उन्होंने फैंस से अपील की थी कि इनके जल्द ठीक होने की कामना करें।



