Spread the love

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का 25वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में बीते शुरक्रवार को खेला गया। इस मैच में केकेआर ने एकतरफा जीत दर्ज की। उन्होंने चेन्नई को 8 विकेट से 59 गेंद पहले ही हरा दिया। गेंदों के लिहाज से यह चेन्नई की आईपीएल में सबसे बड़ी हार भी थी।