Spread the love

एक्ट्रेस आरती सिंह ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हालांकि, तमाम मुश्किलों के बावजूद वह हमेशा मजबूत बनी रहीं। ‘थोड़ा है थोड़े की जरूरत है’, ‘परिचय’ और ‘वारिस’ जैसे टीवी सीरियलों में अपनी एक्टिंग से दिलों को जीतने वाली इस एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की। जन्म के कुछ समय बाद ही मां को खोने से लेकर बचपन में पिता का साथ न मिलने तक, आरती ने ‘हाउटरफ्लाई’ तक के अपने सफर के बारे में बताया। उन्होंने मामा गोविंदा के साथ बिताए अपने बचपन के दिनों और बच्चा गोद लेने के बारे में भी बात की।

आरती सिंह ने कहा, ‘मेरी मां का 37 साल की आयु में देहांत हो गया। उनका निधन 11 मई को हुआ और मेरा जन्म 5 अप्रैल को हुआ यानी मेरे जन्म के लगभग एक महीने के भीतर ही। ईश्वर की कृपा से, उनकी सबसे अच्छी सहेली, जिन्हें मैं मां कहती हूं, उन्होंने मुझे अप

गोद ली हुई मां संग आरती का रिश्ता

मां के साथ रिश्ते पर आरती ने कहा, ‘यह सिर्फ दोस्ती की बात नहीं है, हम अक्सर इस बारे में बात करते हैं, लेकिन उन्होंने इसे सचमुच जिया। वे मेरी मां की चचेरी बहन की भाभी भी थीं, और उनका रिश्ता बेहद गहरा था। वे इतनी करीब थीं कि पार्टियों में भी एक जैसी साड़ी पहनकर जाती थीं। ससुराल वालों के बीच इस तरह का रिश्ता आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। मुझे लगता है कि मेरी मां ने वही प्यार और जुड़ाव मुझे भी दिया है।’
ने पास रख लिया। मेरे पिता के देहांत से पहले, मेरी गीता मां को उन्होंने मुझे सौंप दिया था। मेरे जीवन में पिता का कोई सहारा नहीं था। उस समय घर में छोटे बच्चे थे, कृष्णा केवल डेढ़ साल का था और मैं समय से पहले जन्मी थी। मेरे जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आए।’

पति ने कहा- बच्चा गोद ले लेंगे

पति के बारे में आरती ने कहा, ‘जब मैं पहली बार अपने पति से मिली, तो मैंने उनसे पूरी ईमानदारी से बात की। मैंने उन्हें बताया कि मैं 38 साल की हूं, शायद 39 साल की उम्र तक शादी कर लूंगी और मुझे पक्का नहीं पता कि मैं बच्चा पैदा कर पाऊंगी या नहीं। उन्होंने बस मेरी तरफ देखा और कहा कि दुनिया में इतने सारे बच्चे हैं जिन्हें घर की जरूरत है, हम गोद ले सकते हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि अगर हमारा अपना बच्चा भी हो जाए, तो भी हम एक बच्चा गोद लेंगे।’

आरती सिंह की शादी

आरती सिंह ने बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की है। उन्होंने मंदिर में शादी की थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए। शादी में उनके मामा गोविंदा भी परिवार के साथ शामिल हुए थे।