नई दिल्ली: आज से दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज होगा। शहर के अलग-अलग कोने में खिलाड़ियों का हुजूम नजर आएगा ‘खेलो इंडिया की तर्ज पर ‘खेलो दिल्ली दिल्ली खेल महाकुंभ’का आयोजन दिल्ली के 17 स्टेडियम में होगा। 7 खेल के लिए 16 हजार से ज्यादा खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, प्रक्रिया नारी है।
खेल मंत्री आशीष सूद का बयान
गुरुवार को दिल्ली के खेल मंत्री आशीष सूद ने विभिन्न राज्यों से आए 50 से अधिक खेल इन्फ्लुएंसर, फिटनेस कोच और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ियों से संवाद किया। आशीष सूद ने कहा कि हमारा गोल है कि 30 हजार से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उचित मंच और अवसर देने की है। हमारा गोल है कि ‘दिल्ली खेल महाकुंभ के साथ दिल्ली के स्पोट्र्स कल्चर को फैलाब गेस्ट एडिटर की पसंद मिले। ‘दिल्ली खेल महाकुंभ इवेंट के बैंड एंबेसडर है क्रिकेटर शिखर धवन और नैस्कॉट है रणवीर।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन
छत्रसाल स्टेडियम में इस इवेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। इस मौके पर मार्च पास्ट का नेतृत्व दिल्ली के पैरा एथलीट करेंगे। आशीष सूद ने कहा कि यह महाकुंभ एक महीने तक 17 विभिन्न स्टेडियम और अलग-अलग वेन्यू जैसे बवान, विकासपुरी, नजफगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्र में रखा जाएगा, ताकि हर क्षेत्र के युवाओं को समान अवसर मिला सके।



