Spread the love

नई दिल्ली: 23 मई 2025 को WWE फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में कई रोमांचक चीजें हुईं। मनी इन द बैंक के लिए क्वालिफायर मैच हुआ। मेन इवेंट में WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। ऐसे में आइए सभी मैचों के रिजल्ट पर एक नजर डालते हैं।

शार्लेट फ्लेयर vs गिउलिया vs जेलिना वेगा
टिफनी स्ट्रैटन के प्रोमो के बाद शार्लेट फ्लेयर, गिउलिया और जेलिना वेगा के बीच विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच क्वालिफाइंग मुकाबला हुआ। तीनों ने अपनी खास शैली दिखाई। गिउलिया ने फ्लेयर के फिगर एट को तोड़ा और वेगा को हराकर क्वालिफाई किया।