नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही भारतीय टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी करने वाला है। इसमें कुछ नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा जैसे युवा खिलाड़ियों को अनुबंध मिल सकता है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा A+ कैटेगरी में बने रहेंगे। अनुबंधों की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है। इसके साथ ही भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव हो सकते हैं।



