होली के मौके पर भोजपुरी सिनेमा लवर्स के लिए एक बड़ा तोहफा आने वाला है। सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और टीवी एक्ट्रेस रति पांडेय की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘रिश्ते’ पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है। वो भी होली के त्योहार पर। जी हां ये फिल्म 14 मार्च 2025 को आ रही है। खास ये है कि भोजपुरी के साथ हिंदी भाषा के दर्शक भी इसका लुत्फ उठा सकेंगे। इसे सिनेपोलिस जैसे मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में भी रिलीज किया जाएगा।
रिश्तों की गहराइयों को छूने वाली इमोशनल कहानी
‘रिश्ते’ की कास्ट
गौरतलब है कि फिल्म में खेसारीलाल यादव और रति पांडेय के अलावा कई दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनमें आकांक्षा पुरी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सुजान सिंह, संजीव मिश्रा, युगांत पाण्डेय, माया यादव, निशा झा, रंभा सहनी, जया पाण्डेय, प्रियांशु सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, दिलीप यादव और सोनू पाण्डेय शामिल हैं।
होली के रंग में ‘रिश्ते’ में रंग भरेगी फिल्म
फिल्म का संगीत भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप संगीतकारों ने तैयार किया है। फिल्म के संगीतकार ओम झा, छोटे बाबा और कृष्णा बेदर्दी हैं। फिल्म के डीओपी (कैमरा डायरेक्टर) बासु हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता जगा चुका है और अब सभी को इसके रिलीज होने का इंतजार है। अब देखना यह होगा कि होली के रंग में ‘रिश्ते’ कितने रंग भरती है!