Spread the love

दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान सोमवार को विपक्ष (AAP) ने हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आते ही सीएम ऑफिस से बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटाई गई हैं।

आतिशी के आरोप लगाने के करीब 2 घंटे बाद दिल्ली बीजेपी ने CM रेखा गुप्ता के दफ्तर की नई तस्वीर जारी की। इसमें रेखा गुप्ता की सीट के पीछे वाली दीवार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और महात्मा गांधी की तस्वीर नजर आ रही है। पास वाली दीवार पर बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हैं।

आतिशी के आरोपी पर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा- AAP बिन बात का मुद्दा बना रही है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद विधानसभा चुनाव में मिली हार को पचा नहीं पा रही है। तस्वीरों के चयन या प्लेसमेंट से मुख्यमंत्री का कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि यह प्रशासन का काम है।