शिकागो । अमेरिका के शिकागो शहर से एक शातिर चोर पकड़ा गया है। मीडिया के अनुसार यह 5 महीने तक एक ही रिटेल स्टोर से 11 बार चोरी कर चुका था। आरोपी पर गुंडागर्दी के भी 9 मामले दर्ज हैं। शिकागो, इलिनोइस पुलिस ने सोमवार को इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शिकागो पुलिस विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी दी।
शिकागो पुलिस के अनुसार आरोपी 36 वर्षीय डोनेट एल्बर्ट है, जिसे वेस्ट बेलमॉन्ट एवेन्यू से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस विभाग के एक प्रतिनिधि ने  मीडिया को बताया कि उसे हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि वह माल का भुगतान किए बिना ही भाग रहा था। प्रतिनिधि ने कहा कि क्लार्क स्ट्रीट के 3200 ब्लॉक पर स्थित इस स्टोर में एल्बर्ट ने 11 बार लूट की। आरोपी ने औपचारिक शिकायतों पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।
आरोपी एल्बर्ट ने कथित तौर पर एन ब्रॉडवे के 3200 ब्लॉक पर एक अलग स्थान से माल चुराया। अब तक वह 300 डॉलर के माल की चोरी कर चुका है। पुलिस ने और अधिक जानकारी नहीं दी है। बताया है कि एल्बर्ट किसी अन्य चोरी से भी जुड़ा है।
वहीं एक मामला 2009 में आया था। 86 साल की एक महिला को शिकागो की एक दुकान से क्रीम और कुछ खाने-पीने का सामान चोरी करते हुए पकड़ा गया था। महिला को 61वीं बार रंगे हाथों सामान उठाते धरा गया था। एला ऑर्को नाम की इस महिला ने 252 डॉलर का सामान जिसमें क्रीम, बैट्री और इंस्टेंट कॉफी शामिल थे अपने पैंट की जेब में भर रखा था।