Astrology Tips: रोज सुबह उठकर 5 काम करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है साथ ही साथ पैसों से जुड़ी समस्या भी दूर होती है। ये काम बहुत आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है।

हिंदू धर्म में अनेक परंपराएं बनाई गई हैं। हालांकि बदलते समय के साथ इन परंपराओं में परिवर्तन होता जा रहा है, वहीं कुछ परंपराएं खत्म भी होती जा रही है। (Astrology Tips) पुरातन समय में ये परंपराएं हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा हुआ करती थी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, रोज सुबह उठते ही यदि कुछ विशेष काम किए जाएं तो दिन भर अच्छा गुजरता है और इसके सुखद परिणाम भी प्राप्त होते हैं। ये काम बहुत ही आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है। आगे जानिए सुबह उठते ही कौन-से 5 काम करना चाहिए.

 
रोज सुबह उठते ही बिस्तर पर बैठे-बेठे ही सबसे पहले अपने दोनों हाथों को पहले नमस्कार की मुद्रा में जोड़ें और फिर इन्हें पुस्तक की तरह खोल लें। अपनी हथेलियों के दर्शन करें और ये मंत्र बोलें-
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।
कर मूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते कर दर्शनम्॥
अर्थात- (मेरे) हाथ के अग्रभाग में लक्ष्मी का, मध्य में सरस्वती का और मूल भाग में ब्रह्मा का निवास है।
ये काम रोज सुबह करने से सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन लाभ भी होता है।

 
सुबह उठकर अपनी ईष्ट देवता का ध्यान रखें और अपनी गलतियों के क्षमा मांगे, साथ ही ये भी प्रार्थना करें कि आपका आज का दिन शुभ हो। किसी तरह के कोई परेशानी आपके जीवन में न आए। इस तरह ईश्वर से प्रार्थना करने से आपका जीवन सुखमय बना रहता है और देवताओं की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहेगी।

 
रोज सुबह जब आप उठें तो धरती माता को प्रणाम करें, क्योंकि धर्म ग्रंथों में धरती को पूजनीय और देवी स्वरूपा कहा गया है। धरती पर पैर रखने से इसका अपमान होता है। इसलिए धरती पर पैर रखने से पहले इसे प्रणाम करें और ये मंत्र बोलें-
समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमण्डले।
विष्णुपंत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्वमे ॥
अर्थ- हे समुद्र और पर्वतों की देवी, भगवान विष्णु की पत्नी मैं तुझे प्रणाम करता हूं। तू मेरे सभी पापों को क्षमा कर।

 
सुबह उठते ही पानी जरूर पीएं। संभव हो तो रात को एक तांबे के लोट में पानी भरकर रख दें और सुबह उठते ही इसे पी जाएं। इससे 2 फायदे होंगे, एक तो आपकी सेहत ठीक रहेगी और दूसरा तांबे के लोटे से जल पीने से सूर्य से संबंधित दोष भी दूर होंगे और जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

 
रोज सुबह उठते ही कोई शुभ चिह्न जैसे अपने धर्म गुरु की तस्वीर या ईष्टदेव की तस्वीर देखें। ये तस्वीरें आपके मोबाइल में भी हो सकती हैं। इसके अलावा तुलसी, पीपल आदि की फोटो भी देख सकते हैं। ये सभी लकी चार्म की तरह होते है जो आपके जीवन में सकारात्मकता लाते हैं।